MP News : मध्य प्रदेश में नया संभाग और जिले बनाने की तैयारी, बदल जाएगा पूरा नक्शा

जनगणना कार्य पूरा होने के बाद आयोग, जनसंख्या क्षेत्रफल और दूरी के हिसाब से होगा मंथन

MP News : मध्य प्रदेश में नया संभाग और जिले बनाने की तैयारी चल रही है। आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव के पहले नए संभाग और जिले का पुनर्गठन होने की संभावना है। राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग कई जिलों का दौरा कर चुका है दिसंबर में संभाग स्तरीय बैठक में जानकारी रखी जाएगी। अभी कुछ जिलों का दौर बाकी है आयोग द्वारा जनप्रतिनिधियों  से फीडबैक लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जनगणना के आंकड़े आने के बाद आयोग अपने रिपोर्ट सरकार को सपेगा।
जिला मुख्यालय से कस्बा, गांव की दूरी जनसंख्या, भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर संभाग, जिला, तहसील बनने पर विचार किया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला ने बताया कि यह काम निरंतर जारी है। इस संबंध में जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय बैठक  भी की जाएंगे। एमपी में उज्जैन के नागदा, गुना जिले के चाचौड़ा, नर्मदापुरम के पिपरिया को जिला बनाने की मांग है। खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर को मिलाकर संभाग बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button