Betul Road Accident : मक्का से भरा ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, मंडी लेकर जा रहा था उपज

कृषि उपज मंडी में मक्का ले जाते हुआ हादसा, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Betul Road Accident :  बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पोहर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोहर निवासी सुभाष उइके उम्र 30 वर्ष ट्रैक्टर से मक्का लेकर मंडी जा रहा था। गाँव के ही पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button