Betul News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले हेमंत खंडेलवाल जी बहुत पैसे मांग रहे है लेकिन आपके लिए पैसे की कोई कमी नही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले अगली बार आओगे तो फिर कुछ मांगेंगे

Betul News : बैतूल: शनिवार को बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी आये थे। मंच से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने डैम, सड़क, खेल ग्राउंड, उद्योग, गीता भवन, नलजल योजना, पार्क  आदि के लिए करोड़ों रुपये की मांग कर दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मजाकियां अंदाज़ में  कहा कि हेमंत जी बैतूल के लिए बहुत पैसे मांग रहे है। मुख्यमंत्री ने जो- जो मांगा गया पूरी लिस्ट पढ़ दी। मुख्यमंत्री ने श्री खंडेलवाल से कहा कि आपके लिए पैसे की कोई कमी नही है। जो भी मांगा है उसे पूरा करने की घोषणा करता हूं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष की सारी मांगे मान ली गई।
अगली बार फिर और मानेगे : हेमंत
भारत का प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल में संबोधन में कहां की इस बार मुख्यमंत्री का दौरा जल्दबाजी में हो रहा है। मुख्यमंत्री जब भी अगली बार बैतूल जिले में आएंगे तो फिर और कुछ मांगेंगे। बैतूल के विकास के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। भाजपा सरकार के रहते जिले में बहुत कुछ कम हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button