MP Dhar Road Accident : एमपी के धार जिले में कार में लगी आग, 4 युवकों की जिंदा जलने से मौत, एक कि हालात गंभीर

MP Dhar Road Accident: Car catches fire in MP's Dhar district; 4 youths burn to death, one in critical condition.

MP Dhar Road Accident :  मध्य प्रदेश के धार जिले में लेबड़-नयागांव  फोरलेन पर एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में 4 युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांवरिया सेठ के दर्शन करके वापस आ रहे श्रद्धालुओं की कार धार के सादलपुर और खेरोद के बीच रविवार की रात को डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद कार पुलिया से नीचे गिर गई और गाड़ी में आग लग गई।
हादसे में भीम पिता विक्रम चौधरी 20 वर्ष, चेतन पिता जीवन चौधरी 20 वर्ष निवासी धर्मशाला बड़ी सागौर, आदित्य तिवारी 19 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला सागौर, अभिषेक पिता लक्ष्मण सोलंकी निवासी सुहागपुर सागौर की जलने से मौत हो गई। तुषार मंडलोई उम्र 20 वर्ष निवासी माधोपुर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए इंदौर रेफर किया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button