MP News : एमपी में अल्प वर्षा होने के बाद भी धड़ाधड़ हो रही बोरिंग को लेकर हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब
MP News: High Court takes a strict stance on the rampant drilling of borewells in Madhya Pradesh despite deficient rainfall; seeks a response.
MP News : मध्य प्रदेश में इस वर्ष बहुत कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में जल संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। मध्य प्रदेश के इंदौर में इस संबंध में कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए शासन से जवाब मांगा है। न्याय मूर्ति सुबोध अभ्यंकर ने नाराजगी जताई और कहा कि इतना कुछ हो रहा है और आधिकारिक क्या कर रहे हैं। निगम से 24 घंटे की भीतर जवाब मांगा है।अधिवक्ता ईनाणी ने बताया कि जल संकट को लेकर हाई कोर्ट में चिंता जताई है। अधिक बोरिंग के कारण जल स्तर नीचे गिरने का खतरा बन गया है। प्रशासनिक अधिकारी चुपचाप बैठे है। याचिका में बोर खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।


