Betul Suicide News : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच जुटी पुलिस

Betul Suicide News: Woman commits suicide by hanging; police investigating the matter.

फाँसी न्यूज़

Betul Suicide News :  बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम झाड़ेगांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थल का निरीक्षण किया। फांसी लगाने का कारण अभी सामने नहीं आया है। कोतवाली थाना प्रभार देवकरण डेहरिया ने बताया कि ग्राम झाड़ेगांव में सोमवार की शाम को रेखा पति शंकर सरियाम (28) ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का 2021 में विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जानकारी यह सामने आ रही है कि महिला का पति अत्यधिक शराब पीता था जिसके कारण महिला परेशान थी। मृतिका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button