MP Cabinet Meeting : मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण का लाभ

MP Cabinet Meeting: Major decision by the Madhya Pradesh government; Agniveers to get the benefit of 20% reservation.

MP Cabinet Meeting :  मध्य प्रदेश में मंगलवार को मोहन सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी करने वाले युवाओं को वर्दीधारी पदों में 20% का आरक्षण दिया जाएगा। जिसमें वनरक्षक, गृह विभाग सामान्य आरक्षक, SAF सशस्त्र आरक्षक, जेल प्रहरी आबकारी विभाग आरक्षक के पद शामिल है।

विद्यार्थियों को मिलेगी गणवेश की राशि

कैबिनेट की बैठक में एक से आठवीं तक के प्रदेश के लगभग 58 लाख विद्यार्थियों को गणवेश की राशि ₹600 दिए जाएंगे। सरकार द्वारा यह राशि गणेश खरीदने के लिए दी जा रही है। यह राशि विद्यार्थियों के सीधे खाते में डाली जाएगी। इसके अलावा छिंदवाड़ा जिले के मेडिकल कॉलेज की लागत 768 करोड़ से बढ़कर 953 करोड़ कर दी है।

छात्रावास में अब मिलेगी राशि

कैबिनेट की बैठक में छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। छात्रावास के विद्यार्थियों को अब अनाज की जगह राशि दिए जाने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button