MP Weather Update : मध्य प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आगामी 3 दिन तेज बारिश की संभावना
MP Weather Update: Heavy rain alert for four districts of Madhya Pradesh; possibility of intense rainfall over the next three days.
MP Weather Update : निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौरा शुरू होने की संभावना बनी है। तीन दिन तक तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार को जारी किए गए एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
25 से तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर से मध्य प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौरा शुरू होगा। 25, 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस महीने के आखिरी सप्ताह में मानसून की विदाई होने कभी अनुमान है।




