Betul Hanging News : युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Betul Hanging Incident: Man commits suicide by hanging himself at in-laws' house; police investigating the incident.

फाँसी न्यूज़

Betul Hanging News : बैतूल  गंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश पिता रमेश कासदे (35) निवासी कोलगांव कुछ दिनों से ससुराल कुम्हारटेक गया था।

 

मंगलवार की शाम को गणेश ने अज्ञात कारण के चलते ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या क्यों की अभी इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया पति-पत्नि के बीच विवाद के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि जांच के बाद ही आत्महत्या का सही कारण सामने आएगा। बुधवार को मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button