Betul Crime News : पेट्रोल डालकर मां- बेटी ने किया अग्नि स्नान, इलाज के दौरान दोनों की मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

Betul Crime News: Mother and daughter set themselves on fire after pouring petrol; both died during treatment; in-laws accused of harassment.

Betul Crime News :  बैतूल जिले में मां बेटी ने पेट्रोल डालकर अग्नि स्नान कर लिया दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस इस सनसनीखेज मामले की जांच में जुट गई है। पाढर चौकी प्रभारी छत्रपाल धुर्वे ने बताया कि मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम वलनी निवासी संजना पति कपिल  34 वर्ष ने स्वयं और 15 वर्षीय बेटी के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग के कारण माँ- बेटी गंभीर रूप से झुलस गई थी। दोनों को उपचार के लिए पाढर अस्पताल भर्ती किया था।
 बेटी की बुधवार और माँ की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृश्य यह जानकारी मिली है कि ससुराल पक्ष वालों के प्रताड़ना के कारण आत्महत्या का कदम उठाया है। मृतिका महिला के माता-पिता ने भी आरोप लगाया है कि कई दिनों से ससुराल पक्ष वाले संजना को प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका ने सुसाइड नोट छोड़ने की बात सामने है यह हालांकि पुलिस को अभी सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर मुलताई थाना प्रभारी ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस का कहना है की जांच के बाद ही पूरी घटना का सच सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button