Betul Conversion News : प्रार्थना सभा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, आमला पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Betul Conversion News: Religious conversion racket exposed during prayer meeting; Amla police bust the operation, 5 arrested.
Betul Conversion News : पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर अमला पुलिस ने धर्मांतरण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। धर्मांतरण के मामले में हमला पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का खेल चल रहा था।अमला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भीमनगर बोड़खी क्षेत्र में गणपत सोनवाने के घर पर बैठक एवं प्रार्थना सभा आयोजित कर धर्मांतरण संबंधी गतिविधि की जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल कमलेश खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आमला एवं पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया।
मौके पर पुलिस टीम को गणपत सोनवाने सहित कुल 05 व्यक्ति उपस्थित मिले। पूछताछ एवं घर की तलाशी के दौरान धार्मिक साहित्य, पुस्तिकाएं/पैम्फलेट, सहमति पत्र एवं विभिन्न संस्थाओं को लिखे गए पत्र आदि दस्तावेज प्राप्त हुए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों में संलिप्तता स्वीकार की गई।
मामले में थाना आमला में धारा 3, 5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम तथा धारा 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई के दौरान गणपत सोनवाने के घर से धार्मिक साहित्य एवं संबंधित दस्तावेज तथा अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन विधिवत जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. गणपत पिता शोभना सोनवाने, उम्र 43 वर्ष, निवासी भीमनगर बोड़खी, थाना आमला, जिला बैतूल।
2. इनोस उर्फ एनोस पिता हारून जोनाथन, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, पटेल टोला, बरघाट, जिला सिवनी।
3. रमेश पिता मधुकर अतुलकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी दुर्गा वार्ड क्रमांक 3, हमलापुर, बैतूल।
4. भावराव पिता कलीराम चंदेलकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी जुनापानी, थाना साईखेड़ा, जिला बैतूल।
5. सुनील पिता कृष्णा नागले, उम्र 50 वर्ष, निवासी सोमगढ़, थाना मुलताई, जिला बैतूल।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक नितिन उईके, उपनिरीक्षक अवधेश वर्मा, प्रधान आरक्षक 292 बसंत उईके, प्रधान आरक्षक 452 विवेक टेटवार, आरक्षक 72 रोहन, आरक्षक 634 सचिन एवं आरक्षक 641 पलक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



