Betul News : दोस्तों के साथ नहाने गया युवक ताप्ती नदी में बहा, एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
Betul News: Youth swept away in Tapti River while bathing with friends; SDRF team conducting search operation.
Betul News : बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के घोघरा घाट ताप्ती नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने के 21 वर्षीय पवन सोनारे निवासी बरहापुर पानी के तेज बहाव में बह गया है। एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि पवन अहिल्याबाई होलकर कॉलेज में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। दोस्तों ने बताया कि पवन ने दो बार स्नान कर लिया था तीसरी बार नहाते समय पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में लगी है।



