Betul News : खेत की बागुड़ में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Betul News: Young man's body found in farm fencing; murder suspected.
Betul News : बैतूल बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम संरडई में एक व्यक्ति का शव खेत की बागुड़ में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। बैतूलबाजार थाना प्रभारी विजय सिंग ठाकुर ने ताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि संरडई गांव में एक युवक का शव पड़ा है। मृतक की शिनाख्त नेहरू उईके (45) निवासी रेणुकाखापा भैसदेही हाल निवासी संरडई के रूप में की गई। मृतक के सिर में चोट के गंभीर चोट निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक एक बुजुर्ग परिवार की देखरेख और भोजन बनाने के लिए रखा था। मृतक संरडई में रहकर बुजुर्ग दंपत्ति की देखरेख करता था। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किस कारण से हुई है अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



