Betul News : गणेश पंडालों में सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी शहर में लगभग 80 जगह होगी सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमा की स्थापना

Betul News: CCTV cameras will monitor Ganesh pandals; idols will be installed at approximately 80 public locations across the city.

Betul News : बैतूल। 14 सितम्बर से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत हो जाएगी। इस बार सुरक्षा को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए है। पुलिस विभाग ने गणेश उत्सव समितियों को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में लगभग 55 और गंज थाना क्षेत्र में 25 सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार पंडालों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। गणेश उत्सव समितियों को निर्देश जारी किए है कि सुरक्षा की दृष्टि से गणेश पंडाल में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में आरोपियों की पहचान हो सके और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। गणेश उत्सव समितियों का यह भी निर्देश दिए है कि पंडाल में रूकने के लिए एक अहम व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। किसी भी विवाद की स्थिति में जिम्मेदारी गणेश उत्सव समितियों की भी रहेगी। कोई बाहरी व्यक्ति शांति व्यवस्था बिगाड़ता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा है।

MP Heavy Rain Warning :  नर्मदापुरम, उज्जैन सहित 14 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट

10 बजे के बाद तेज साउंड पर प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार रात 10 बजे के बाद पंडालों में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन का पालन सभी को करना होगा और तेज साउंड ना बजाए ताकि किसी को परेशानी ना हो। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि अभी तक कोतवाली थाना क्षेत्र में 55 स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की जानकारी मिली है। सभी को सुरक्षा की दृष्टि से उचित दिशा निर्देश दिए है। गंज थाना प्रभारी अमित पवार ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगभग 25 सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं विराजित होगी। गणेश समितियों के प्रमुखों को शासन द्वारा जारी की गई गाईड लाईन की जानकारी दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button