Betul Crime News : बाकुड़ के बजरंग मंदिर से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: Accused arrested for stealing a gas cylinder from the Bajrang Temple in Bakud.
Betul Crime News : आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम बाकुड़ के बजरंग मंदिर से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना आठनेर में फरियादी लोकेश वागद्रे निवासी बाकुड़ द्वारा ग्राम बाकुड़ स्थित बजरंग मंदिर से गैस सिलेंडर चोरी होने की रिपोर्ट धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आठनेर पुलिस टीम ने विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी शेख शमशेर पिता शेख गुलाब, उम्र 36 वर्ष, निवासी बाकुड़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बजरंग मंदिर से गैस सिलेंडर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया इंडियन कंपनी का गैस सिलेंडर, कीमत लगभग ₹3,000/-, ग्राम बाकुड़ स्थित मोहन के खेत के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया। आरोपी को 3 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय भैंसदेही में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका: आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई गंभीर सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 110 निर्मल सिंह पवार, आरक्षक 226 बीरबल मीना एवं आरक्षक 499 मनीष पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



