Betul Passport Seva : कलेक्ट्रेट बैतूल उप डाकघर कोठी बाजार में पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा उपलब्ध
Betul Passport Seva: Passport Seva Kendra facility available at the Kothi Bazar Sub-Post Office, Betul Collectorate.
Betul Passport Seva : बैतूल नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक विभाग एवं विदेश मंत्रालय के सहयोग से कोठी बाजार बैतूल कलेक्ट्रेट उपडाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा उपलब्ध है। इससे बैतूल एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए दूर स्थित केंद्रों पर जाने की आवश्यकता कम हुई है। अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा ने बताया कि कोठी बाजार बैतूल कलेक्ट्रेट उप डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में नए पासपोर्ट, पासपोर्ट के पुनः जारीकरण तथा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट सहित उपलब्ध विभिन्न पासपोर्ट सेवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया में सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा अपॉइंटमेंट से संबंधित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है।
डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए अनाधिकृत एजेंटों अथवा बिचौलियों पर निर्भर न रहे तथा निर्धारित सरकारी प्रक्रिया एवं शुल्क के अनुसार ही सेवाओं का लाभ ले। पासपोर्ट सेवा से संबंधित अधिकृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए नागरिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।


