Betul Power Cut : 22 अगस्त को बैतूल के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली सप्लाई बंद, जाने क्या है पूरा शेड्यूल
Betul Power Cut: Power supply will be suspended in these areas of Betul on August 22; check the full schedule.
Betul Power Cut : बैतूल बिजली कंपनी द्वारा 22 अगस्त को चिखलार फीडर का वाइफरकेशन का कार्य किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल जोन- 2 के प्रबंधक शहर ने बताया कि प्रस्तावित कार्य के चलते शनिवार को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक 11 केव्ही गौठाना फीडर के शारदा नगर, गौठाना, रानीपुर रोड, फासी खदान पहाड़ी हॉस्पिटल, बैतूल टॉउन कालोनी, भिलवा टेक, कृष्णा पुरा टिकारी मोती वार्ड, न्यू बारस्कर कालोनी, बसोडी मोहल्ला आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती समय में परिवर्तन किया जा सकता है।



