Betul Crime News : सुनसान सड़क पर राहगीर को घेरकर लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: Four accused arrested for surrounding and robbing a passerby on a deserted road.
Betul Crime News : बैतूल जिले की थाना सारणी पुलिस ने रात्रि के समय सुनसान सड़क पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 15 अगस्त 2026 को फरियादी संजीव त्रिपाठी पिता बृजमोहन त्रिपाठी, उम्र 57 वर्ष, निवासी एनबी-72, एबी टाईप सारणी ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 अगस्त को वह कार से जुन्नारदेव से सारणी आ रहे थे। रास्ते में खैरवानी के पास ग्राम तेंदूखेड़ा के समीप मेन रोड पर पेशाब करने के लिए कार से नीचे उतरे।
इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने फरियादी को डरा-धमकाकर, मारपीट कर एवं जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन के माध्यम से जबरदस्ती 50,000 रुपये ट्रांसफर कराए तथा उनका मोबाइल फोन एवं 4,500 रुपये नगद लूटकर मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सारणी में धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। लगातार प्रयास एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने घटना में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें 17 अगस्त को को गिरफ्तार कर लिया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
लूट की घटना को अंजाम दे वाले आरोपी
1. आनंद पिता रमेश उईके, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम ढोकली
2. सुभाष उर्फ अमन पिता कृष्णा बेलवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम ढोकली
3. कपिल पिता पिरमू धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ढमकीभाटा, खैरवानी
4. विनय पिता किसना धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तीरभाटा को गिरफ्तार किया है।
जप्त सामग्री
– 01 मोबाइल फोन
– 50,000 रुपये नगद
– घटना में प्रयुक्त 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल
– घटना में प्रयुक्त 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
सराहनीय भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी – निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक – प्रीति पालेवर,प्रधान आरक्षक – श्रीराम उईके
आरक्षक – मोहित भाटी, जितेन्द्र जाट, सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



