MP Narmada Expressway :  8 लेन बनेगा नर्मदा एक्सप्रेसवे, मध्य प्रदेश के 11 जिलों से जुड़ेगा, छत्तीसगढ़, गुजरात जाना होगा आसान

MP Narmada Expressway: Narmada Expressway will be built with 8 lanes, will connect 11 districts of Madhya Pradesh, it will be easy to go to Chhattisgarh and Gujarat.

MP Narmada Expressway :  मध्य प्रदेश में नर्मदा एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित हो गया है। 6 से 8 लेन का शानदार नेशनल हाईवे बनेगा। यह एक्सप्रेसवे गुजरात और छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़ेगा जिससे आवागमन आसान होगा। एनएचएआई द्वारा प्रस्तावित किए गए नर्मदा एक्सप्रेस वे का निर्माण 31000 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा। एक्सप्रेस वे की लंबाई 906 किलोमीटर बताई जा रही है। भविष्य में से आठ लेन तक बनाया जा सकेगा। इस हाइवे से धार्मिक स्थलों को भी जोड़ा जाएगा। जिससे आवागमन में आसानी होगी। एक्सप्रेसवे एमपी नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से गुजरात तक बनेगा।

इन जिलों से होते हुए गुजरेगा नर्मदा एक्सप्रेसवे

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नर्मदा एक्सप्रेसवे करीब 30 नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश के अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला डिंडोरी, खंडवा, हरदा ,खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, होशंगाबाद से गुजरने वाले हाईवे से जुड़ेगा। एक्सप्रेसवे अमरकंटक ,मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, शाजापुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, खिरकिया, हरदा, हरसूद, खंडवा, मुंडी, सनावद, बरवाहा,ओंकारेश्वर ,महेश्वर ,बड़वानी और अलीराजपुर से होते हुए गुजरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button