Betul Crime News :  5 लाख रुपये की चोरी के प्रकरण में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद

Betul Crime News: Third accused arrested in ₹5 lakh theft case; stolen jewelry recovered.

Betul Crime News :   बैतूल के थाना शाहपुर पुलिस ने 5 लाख रुपये की चोरी के चर्चित प्रकरण में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। 18 फरवरी 2026  को फरियादिया रश्मि धुर्वे, निवासी ग्राम सालीमेट, थाना शाहपुर के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पहले आरोपी जितेन्द्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा, निवासी जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर फरार एवं ₹10,000 के ईनामी आरोपी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू, निवासी ग्राम नीलकंठी, जिला छिंदवाड़ा को दिनांक 29 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई।

तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू ने पूछताछ में बताया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर उसने अपने पिता नोखेलाल उर्फ जबर सिंह चौरे, पिता जबर सिंह चौरे, उम्र 61 वर्ष, निवासी ग्राम नीलकंठी, जिला छिंदवाड़ा के पास सुरक्षित रखने के लिए दे दिए थे।
इस सूचना के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस टीम ग्राम नीलकंठी, जिला छिंदवाड़ा पहुंची, जहां दिनांक 30.07.2026 को आरोपी जबर सिंह चौरे के कब्जे से चोरी के लगभग ₹1,00,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवर विधिवत जप्त किए गए।
चोरी के माल को अपने कब्जे में रखने एवं छिपाने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर जबर सिंह चौरे को उक्त प्रकरण में आरोपी बनाया गया तथा विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी

पुलिस द्वारा तीसरे आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1 लाख मूल्य के चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। प्रकरण में पूर्व में भी आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद किया जा चुका है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना शाहपुर पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में—
निरीक्षक अरविन्द कुमरे (थाना प्रभारी)
निरीक्षक आबिद अंसारी (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ) चौकी प्रभारी भौंरा नीरज खरे, स.उ.नि. भरतनाथ सिंह, आरक्षक धीरज काले, आरक्षक जयकिशन विश्वकर्मा, आरक्षक सलमान शाह का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अपने घरों एवं मूल्यवान संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button