Betul Rain Update : बैतूल के भीमपुर में जमकर बरसे बादल, 6 इंच बारिश दर्ज, जाने अन्य ब्लाकों की आज की ताजा स्थति

Betul Rain Update: Heavy rainfall in Betul's Bhimpur; 6 inches of rain recorded—check the latest status for other blocks today.

Betul Rain Update :  बैतूल जिले में दो दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। गुरुवार की रात को भीमपुर ब्लाक में भारी बारिश हुई है। भीमपुर में पिछले 24 घंटे के दौरा 165 मिमी यानी 6 इंच बारिश हुई है। बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आ गए। पहली बार नदी नाले उफने है। बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल गए है। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। शुक्रवार सुबह से कई क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है।

3 ब्लॉकों में बारिश का आधा कोटा पूरा

बैतूल जिले के तीन ब्लाकों में बारिश का आधा कोटा पूरा हो गया है। घोड़ाडोंगरी, चिचोली, और भीमपुर में आधा बारिश का कोटा पूरा हो गया है। बैतूल जिले में अब कुल बारिश का आंकड़ा 18 इंच बारिश हो चुकी है। पीछे वर्ष की तुलना में कम बारिश हुई है।

जिले में कुल बारिश  इंच में

बैतूल में 13.63, घोड़ाडोंगरी 21.77, चिचोली 23.70, शाहपुर 15.69, मुलताई 18.71, पट्टन 17.17, आमला 14.69, भैसदेही 19.41, आठनेर 12.18 और भीमपुर में 21.97 इंच बारिश हो चुकी है। बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 43 इंच बारिश होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button