Betul Rain News : जिले में झमाझम बारिश, भैंसदेही 4 और बैतूल में साढ़े तीन इंच बारिश दर्ज

Betul Rain News: Heavy rainfall across the district; 4 inches of rain recorded in Bhainsdehi and 3.5 inches in Betul.

Betul Rain News :  बैतूल: स्ट्रांग सिस्टम बनने के कारण बैतूल जिले में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए है। आषाढ़ मास के जाते-जाते मानसून जमकर मेहरबान हुआ है। बुधवार की रात को बैतूल जिले के सभी ब्लॉकों में तेज बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश भैसदेही ब्लाक में 4 इंच और बैतूल ब्लाक में साढ़े तीन इंच बारिश दर्ज की है। जिलेवासी कई दिनों से इसी तरह तेज बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश से फसलों को भी फायदा होगा।

साढ़े 16 इंच पर पहुंच बारिश का आंकड़ा

जिले में हुई तेज बारिश के बाद औसत बारिश के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है अब तक जिले में कुल साडे 16 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 20 इंच से अधिक बारिश हो गई थी। इस बार बारिश का आंकड़ा पिछड़ गया है। आज गुरुवार 30 जुलाई से सावन मास की शुरुआत भी हो गई है अब इस महीने में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पिछले 24 घंटे के दौरान बैतूल में हुई बारिश की जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button