Betul Crime News : बैतूल और हरदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने वाले भोपाल के 3 आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: Joint operation by Betul and Harda police; three accused from Bhopal arrested for stealing copper from transformers.

Betul Crime News :  थाना सांईखेड़ा पुलिस ने थाना टिमरनी (जिला हरदा) पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर प्रकरण का सफल खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई की की रात्रि में एनएच-47 स्थित आरटीओ बैरियर रायसेड़ा के पास निर्माणाधीन बायोमास कंपनी के लिए स्थापित नए ट्रांसफार्मर से अज्ञात आरोपियों द्वारा ट्रांसफार्मर का ऑयल एवं तांबे की क्वाइल चोरी कर ली गई। कंपनी के सुपरवाइजर सागर पिता भाऊराव देशमुख की रिपोर्ट पर *थाना सांईखेड़ा में  धारा 303(2) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्रवाई
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम भोपाल पहुंची। इस दौरान ज्ञात हुआ कि थाना टिमरनी (जिला हरदा) पुलिस ने समान प्रकृति के अपराध में तीन आरोपियों—
1. बबलू पिता नफीश
2. शहजाद उर्फ सलीम पिता अब्दुल मियां
3. शफीक पिता शरीफ शाह
सभी निवासी भोपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
 न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया।
 पूछताछ में आरोपियों ने सांईखेड़ा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तांबे की क्वाइल चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई तांबे की क्वाइल बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में एक अन्य आरोपी सुरजीत पिता कमलकांत मंडल के कब्जे से लगभग 40 किलोग्राम तांबे की क्वाइल एवं ₹35,000 नगद बरामद* किए गए। उसे विधिसम्मत नोटिस देकर छोड़ा गया। घटना में प्रयुक्त कार थाना टिमरनी पुलिस द्वारा जब्त की जा चुकी है। एक अन्य आरोपी भूरा उर्फ सद्दू की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
बरामद संपत्ति
ट्रांसफार्मर की तांबे की क्वाइल – कुल लगभग 2 क्विंटल 38 किलोग्राम, *अनुमानित कीमत ₹3,80,000, नगद – ₹35,000 रुपये है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उइके, प्रधान आरक्षक विनय जैसवाल, बलवीर मर्सकोले, देवेन्द्र ठाकुर, राजकुमार धुर्वे, चालक प्रधान आरक्षक रविन्द्र नागले, आरक्षक विनोद साहू, संतराम उइके एवं बबलू धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनसामान्य से अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि विद्युत ट्रांसफार्मर, निर्माणाधीन स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक संपत्तियों के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा अपने निकटतम पुलिस थाने को दें। आपकी सतर्कता से चोरी जैसी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। बैतूल पुलिस जनसुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button