Betul News : बैतूल नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने की कार्यवाही तेज, एसडीएम ने किया कोर कमेटी का गठन

Betul News: Action to convert Betul Municipality into a Municipal Corporation has been expedited, SDM has formed a core committee.

Betul News : मध्यप्रदेश शासन के प्रचलित नियमों एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने के निर्देशानुसार बैतूल नगर पालिका को नगर निगम में उन्नयन किए जाने की कार्यवाही निरंतर प्रगति पर है।
इस संबंध में सक्षम अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह द्वारा एक कोर कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति में नगर पालिका परिषद बैतूल, नगर पालिका परिषद बैतूल बाजार तथा जनपद पंचायत बैतूल के तकनीकी अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति द्वारा शासन के निर्धारित मापदंडों एवं नियमों के अनुरूप आवश्यक जानकारी एवं अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं।
SDM ने  दिए उचित दिशा निर्देश
आज आयोजित बैठक में डॉ. अभिजीत सिंह ने समिति के सदस्यों को अग्रिम कार्यवाही के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित 29 ग्राम पंचायतों के खसरा विवरण, रकबा, वार्डों की मैपिंग, परिसंपत्तियों के आकलन तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं से संबंधित समस्त जानकारी समय-सीमा में संकलित करने के निर्देश दिए, ताकि नगर निगम गठन हेतु एक समग्र एवं तथ्यपरक प्रस्ताव तैयार किया जा सके।
बैठक में बताया गया कि आवश्यक जानकारी प्राप्त होने के उपरांत शासन के नियमानुसार बैतूल नगर पालिका को नगर निगम में उन्नयन किए जाने का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button