Betul Mandi Bhav 18 July 2026 : आज 18 जुलाई 2026 के बैतूल कृषि मंडी भाव, सोमवार को बंद रहेगी खरीदी
Betul Mandi Rates – 18 July 2026: Betul Agricultural Market rates for today, 18 July 2026; procurement will remain closed on Monday.
Betul Mandi Bhav 18 July 2026 : शनिवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 18 जुलाई 2026 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 7 हजार 217 बोरे रही। सोयाबीन की आवक 3469 बोरे हुई। 20 जुलाई को ताप्ती जन्मोत्सव का अवकाश होने के कारण सोमवार को खरीदी बंद रहेगी।कृषि उपज मंडी में गेंहू, और मक्का सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी शनिवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आई
शनिवार को मंडी में मूंग आव आई और उड़द की आवक नही आई है । मूंग के दाम 7100 से लेकर 7490 रुपये तक है। उड़द के पूर्व दाम 8599 प्रति किवंटल के पार थे।



