Betul News : किसानों की शिकायत पर अधिक मूल्य पर यूरिया विक्रय करने वाले उर्वरक विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित

Betul News: Major action taken against a fertilizer dealer selling urea at an inflated price following farmers' complaints; license suspended.

Betul News : कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार किसानों से प्राप्त शिकायतों तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। उपसंचालक कृषि, बैतूल आर. जी. रजक के नेतृत्व में जिला स्तरीय उर्वरक निरीक्षण दल द्वारा विकासखंड आठनेर स्थित मेसर्स बाबा रामदेव कृषि सेवा केंद्र, सातनेर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान फर्म के स्टॉक, विक्रय अभिलेखों, बिलों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया तथा किसानों से भी जानकारी प्राप्त की गई। प्रारंभिक जांच में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक विक्रय किए जाने संबंधी शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर संबंधित फर्म का उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

साथ ही, उर्वरकों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य स्तरीय अधिकृत प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। संबंधित फर्म के विरुद्ध पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर.) दर्ज कराने की कार्रवाई भी प्रचलन में है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उपसंचालक कृषि  आर. जी. रजक ने बताया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़, उर्वरकों की कालाबाजारी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जिला स्तरीय निरीक्षण दल में सहायक संचालक डॉ. राजीव यादव एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, आठनेर श्री ललित साहू शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button