MP Weather News : मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

MP Weather News: Orange alert for rain in 7 districts of Madhya Pradesh, clouds will rain with thunder and lightning.

MP Weather News : एमपी में पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों परः शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग भोपाल में अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, बड़‌वानी, धार, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिले रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनुपपुर, कटनी, छिदवाड़ा, सिवनी भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, खरगौन, झाबुआ, इंदौर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर में कही- कही तेज से मध्यम बारिश होने की संभवाना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button