MP Police Transfer List: मध्य प्रदेश में 64 निरीक्षकों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

MP Police Transfer List: 64 Inspectors Transferred in Madhya Pradesh; New Postings in Several Districts

Oplus_131072

MP Police Transfer List : मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने निरीक्षकों के थोकबंद तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 64 निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। यह तबादले पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद किए गए हैं और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी सूची में कई अधिकारियों को लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ रहने के बाद नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में गति लाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है।


सूची के अनुसार बलवीर सिंह चौधरी को नरसिंहपुर से मंदसौर, सुरेन्द्र सिंह यादव को भोपाल से रायसेन, भगवान दास वीरा को देवास से मंदसौर और सुधाकर वारस्कर को नर्मदापुरम से भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं बनवारी लाल मंडलोई को खरगोन से इंदौर, मोहन सिंह मोर्य को रतलाम से उज्जैन और राहुल सिंह राजपूत को इंदौर से मंदसौर भेजा गया है।
इसके अलावा विमल कुमार शुक्ला, शिवकुमार रजक, गोकुलनंदन पाण्डेय, कमल सिंह गहलोत, संतोष कुमार तिवारी, अभिषेक गौतम सहित कई अन्य निरीक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है। कुछ अधिकारियों को पीटीएस, जीआरपी और विशेष शाखा में भी तैनात किया गया है।


पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। इस बड़े स्तर के तबादले को प्रदेश में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button