MP Weather Alert : एमपी में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी, प्रदेश के 40 जिलों में फिर अलर्ट जारी

MP Weather Alert: Spell of Rain and Hail Continues in MP; Fresh Alert Issued for 40 Districts of the State.

MP Weather

MP Weather Alert :  एमपी में गर्मी के बीच बारिश भी हो रही है। नया सिस्टम एक्टिव होने से मौसम बदला है। प्रदेश के जबलपुर संभाग (डिंडोरी को छोड़‌कर), सागर संभाग (निवाड़ी को छोड़‌कर), नर्मदापुरम संभाग एवं शहडोल संभाग, साथ ही शिवपुरी, भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन (ट्रेस), खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन (ट्रेस), धार (ट्रेस), इंदौर, देवास, उज्जैन (ट्रेस), मेहर, सीधी, सिंगरौली, दक्षिण सतना (ट्रेस) एवं पूर्व बड़वानी (ट्रेस) बैतूल जिलो में बुधवार शाम और रात में कही-कही तेज बारिश हुई है।  कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे है। 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान सिहोर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, आगर, गुना, अशोकनगर, सिंगरोली सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मेहर में तेज से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना बनी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button