MP News : मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को लगने वाला है बड़ा झटका, महंगी होगी बिजली

MP News: Electricity consumers of Madhya Pradesh are going to get a big shock, electricity will have to be demanded.

MP News :  मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ महंगाई का झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब 1 अप्रैल से उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट लगभग 30 से 40 पैसे अधिक भुगतान करना होगा।

जानकारी के अनुसार, बिजली कंपनियों ने 10.19% वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने इसे घटाकर 4.80% तक सीमित कर दिया। फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 6 से 7 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही है, जो अब थोड़ी और महंगी हो जाएगी।

हालांकि राहत की बात यह है कि कम आय वर्ग के उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी से छूट दी गई है। LT4 श्रेणी के तहत आने वाले घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, LT9 श्रेणी में आने वाली मेट्रो रेल सेवाओं पर भी नई दरें लागू नहीं होंगी।

इस फैसले से जहां आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और आवश्यक सेवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button