MP Weather Alert : एमपी में कल से बदलेगा मौसम, इन 8 जिलों में बारिश के आसार

MP Weather Alert: Weather will change in MP from tomorrow, chances of rain in these 8 districts

Betul Weather Alert :  :एमपी में एक बार मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक 15 मार्च को प्रदेश के मुरैना, भिंड, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी जिले में बादल छाने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। 

16 मार्च को इन जिलों में बारिश के आसार
आगामी 16 मार्च को मध्य प्रदेश के अनूपपुर डिंडोरी मंडल बालाघाट सिवनी छिंदवाड़ा पांढुर्णा और बैतूल जिले में बादल छाए और बारिश होने की संभावना जताई है। वही 17 मार्च को सिवनी बालाघाट मंडला डिंडोरी और अनूपपुर में बारिश हो सकती है। 
एमपी के सबसे अधिक गर्म जिले
मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। नर्मदा पुरम का अधिकतम तापमान 40.1, रतलाम 39.2, मंडला 39.0, थार और खजुराहो का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया है। 
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button