Betul News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
Betul News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav, Deputy Chief Minister Devda paid tribute to the late Ms. Surabhi Khandelwal
Betul News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल पहुँचे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बैतूल में विधायक खंडेलवाल के निज निवास पहुंचे, यहां उन्होंने विधायक श्री खंडेलवाल और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर,विधायक भैंसदेही महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे और विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके , जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
बैतूल 14 मार्च,2026/ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने शनिवार को बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



