Sanoj Mishra reaction Monalisa marriage : कुंभ में फेमस हुई गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से की शादी, जाने कैसे हुआ दोनों के बीच प्रेम

Sanoj Mishra reaction Monalisa marriage: Kumbh fame girl Monalisa married a Muslim man, find out how the two fell in love.

Sanoj Mishra reaction Monalisa marriag :  पिछले साल महाकुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई 18 वर्षीय मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी फरमान खान के साथ विवाह कर लिया है। दोनों ने 11 मार्च को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर स्थित अरुमनूर श्री नैनार देव मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाह सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस जोड़े ने केरल पुलिस से भी संपर्क किया है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा भोसले और महाराष्ट्र निवासी फरमान खान की मुलाकात करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।

हालांकि अलग-अलग धार्मिक समुदायों से होने के कारण इस रिश्ते को लेकर परिवार की ओर से विरोध भी सामने आया। मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने इस शादी का कड़ा विरोध किया था। आरोप है कि उन्होंने मोनालिसा पर दूर के रिश्तेदार से विवाह करने का दबाव भी डाला था।

परिवार के विरोध के बावजूद मोनालिसा और फरमान ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए विवाह करने का फैसला लिया और केरल के मंदिर में जाकर शादी रचा ली। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में सुर्खियों में बना हुआ है।

मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान दिलाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस शादी से बुरी तरह टूट गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है. उन्होंने इस शादी को बगावत नहीं बल्कि लव जिहाद करार देते हुए इसे अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दिन बताया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button