IND vs NZ Final Highlights : भारत ने जीता T20 वर्ल्ड कप का खिताब, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
IND vs NZ Final Highlights: India won the T20 World Cup title, defeating New Zealand by 96 runs
IND vs NZ Final Highlights : रविवार को गुजरात के अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के खेला गया। भारत ने 96 रन से मैच जीतकर T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाएं। संजू सैमसन ने 46 बॉल में 89 रन की शानदार पारी खेली है। अभिषेक शर्मा ने 21 बॉल में 52 रन बनाकर अर्ध शतक जोड़ दिया। ईशान किसन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा 8 और शिवम दुबे 26 रन बनाकर नाबाद रहे। आपको बता दे कि भारतीय टीम तीसरी बार T29 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी है। 
न्यूजीलैंड की टीम 159 आलआउट
लक्ष्य को पूरा करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड की टीम कुछ खास कमाल नही दिखा पाई। न्यूजीलैंड की टीम ने 19.0 ओवर में 10 विकेट पर मात्र 159 रन ही बना पाई। 96 रन से हार का सामना करना पड़ा। टिम सिफर्ट ने सर्वाधिक 26 बॉल में 52 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 43 रन की पारी खेली है।
फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। सैमसन ने 5 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से कुल 321 रन बनाए।

भारत की इस जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड भी बने। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही यह भारत की फाइनल में सबसे बड़ी जीत बन गई, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी हार साबित हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी टीम को बधाई
भारत के T20 वर्ल्ड कप जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी है। X हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई।यह शानदार जीत खिलाड़ियों की बेहतरीन प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और शानदार टीमवर्क का प्रतीक है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने जबरदस्त जज्बा और संघर्ष दिखाया। इस ऐतिहासिक जीत ने हर भारतीय का दिल गर्व और खुशी से भर दिया है।



