Betul Crime News :01 करोड़ 93 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाला 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: An accused carrying a reward of Rs 10,000 for online fraud of Rs 1 crore 93 lakh has been arrested.
Betul Crime News : बैतूल के थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 01 करोड़ 93 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर विगत लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे के मुताबिक 09 फरवरी 2025
को थाना बैतूल बाजार में फरियादी कुलदीप पिता गंगाराम राठौर निवासी भग्गूढाना गंज, बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई की
मिलन राठौर पिता दिलीप राठौर उम्र 33 वर्ष, निवासी लाइफ लाइन मेडिकल स्टोर के पीछे, बडोरा, थाना बैतूल बाजार, पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू, देवकृष्ण साहू, द्वारा ऑनलाइन “रोबोट्रेड” एप्लीकेशन के माध्यम से 01 करोड़ 93 लाख रुपये* की धोखाधड़ी की गई है।
रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में धारा 420, 409, 467, 471 भादवि एवं धारा 66(D) आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *आरोपी की गिरफ्तारी*
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी मिलन राठौर घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन बैतूल द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 09.02.2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी जाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से 02 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि पूर्ण होने पर आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया गया।
🔹 सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे,
उनि उत्तम मस्तकार,
उनि रश्मि ठाकुर,
उनि संतोष सिंह नागवे,
सउनि संजय कलम,
प्रधान आरक्षक 169 अशोक झरबड़े,
प्रधान आरक्षक 283 अजय बरबड़े,
आरक्षक 666 कमल चौरे,
आरक्षक 251 कमल पंवार,
आरक्षक 200 भूपेन्द्र पटेल,
चालक प्रधान आरक्षक 205 सुखराम पंवार
की सराहनीय भूमिका रही।



