MP Rain Alert : मध्य प्रदेश के 20 जिलों में गरज- चमक के बारिश का अलर्ट, छाया रहेगा कोहरा

MP Rain Alert: Thunderstorm alert issued in 20 districts of Madhya Pradesh, fog will prevail

MP Rain Alert :  एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 20 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाने के कारण कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग भोपाल में अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

सबसे कम तापमान वाले जिले
कुछ जिलों में अभी भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। खजुराहों 7.8, राजगढ़ 9.6, नवेगांव 9.8, पचमढ़ी 10.2, कल्याणपुर 10.5 डिग्री दर्ज किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button