Defence Budget 2026 : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने बढ़ाया रक्षा बजट, सेना होगी और मजबूत
Defence Budget 2026: After Operation Sindoor, the Indian government increased the defence budget, the army will become stronger.
Defence Budget 2026 :भारत सरकार ने 1 फरवरी को बजट पेश किया है। इस बार सरकार ने रक्षा बजट में भी बढ़ोतरी की है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट में पिछले वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक है बजट में बढ़ोतरी होने से भारतीय सेना और मजबूत होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में 7.84 लाख करोड़ का रक्षा बजट रखा गया है। बजट में 1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी की है। पाकिस्तान से संघर्ष के बाद भारत ने अपनी सेना को और मजबूत करने का फैसला लिया है।



