Betul Crime News : प्रेमी निकला युवती का कातिल, विवाह के लिए दबाव बनाया तो कर दी हत्या
Betul Crime News: Lover turns out to be the murderer of the girl, killed her when she pressured him for marriage.
Betul Crime News : बैतूल मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम वलनी में हुई एक युवती की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफास कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग और युवती द्वारा विवाह के लिए दबाव बनाये जाने के कारण हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह ग्राम वलनी में एक खेत में 4-5 दिन पुराना कंकाल पड़ा मिला था, जिसे कुत्ते नौच रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों से गुमशुदगी के मामले में पुछताछ की तो पता चला कि पूजा धुर्वे निवासी वलनी गुमशुदा है, जब पूजा के मा और पिता को मृतिका की शिनाख्त के लिए बुलाया गया तो परिजनों ने मृतिका की शिनाख्त अपनी बेटी पूजा धुर्वे के रूप में की।
पुलिस ने विभिन्न साक्ष्य जुटाएं तो पता चला की युवकी की हत्या हुई है। इस मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू दी। जांच में पता चला कि मृतिका पूजा का संपर्क गांव के ही युवक प्रमोद उईके के साथ था। युवती प्रमोद के साथ थ्रेशर पर काम करने जाती थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। युवती, युवक के ऊपर शादी करने का दबाव बना रही थी इसी से परेशान होकर प्रेमी युवक प्रमोद ने युवती को फ़ोन करके मिलने बकाया और युवती की हत्या कर शव को गांव के पास एक खेत में फेक दिया। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया। सायबर सेल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद पिता धनराज उईके (26) निवासी वलनी को ग्राम कुप्पा के पास घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। जब आरोपी से पुलिस ने पुछताछ की तो उसने युवती की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।



