
Betul News : बैतूल जिले के सारणी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक दिव्यांग की मौत हो गई। जो ट्राई साइकिल दिव्यांग के लिए सुविधा बनी हुई थी वही मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को तीन पहिया साइकिल( ट्राईसाईकिल) की बैटरी में विस्फोट होने के कारण दिव्यांग सुनील कुमार पिता बलिराम लोखंडे की मौत हो गई।