MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जल्द लौटेगी कड़ाके की ठंड

MP Rain Alert: Heavy rain alert issued for several districts in Madhya Pradesh on January 27 and 28, severe cold to return soon.

MP Rain Alert : एमपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। कुछ जिलों में  बादल, बारिश और कोहरे का असर बना है। शनिवार को ग्वालियर और चंबल में मावठे की बारिश हुई है। नरसिंहपुर में तेज बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है।  कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। कही- कही घना कोहरा देखने को मिलेगा। रविवार सुबह ग्वालियर, सतना, रीवा, दतिया में घना कोहरा छाया रहा।  मौसम विभाग ने रविवार को जारी की गई एडवाईजरी के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके काऱण एमपी में 27 और 28 जनवरी को कई जिलों में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है। 

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी 2026 को एमपी के भोपाल, रतलाम,उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, मंदसौर जिले में बारिश होने की संभावना बनी है। 28 फरवरी 2026 को जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, मेहर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जल्द लौटेगी कड़ाके की ठंड
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने और बादल छटने के बाद फिर से कड़ाके की ठंड लौटने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में भी इन दिनों तेज बर्फबारी हो रही है जिसका असर ठंड के रूप में देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट के आसार बने हुए हैं। न्यूनतम अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button