Jammu And Kashmir Mata Vaishno Devi: जम्मू कश्मीर माता वैष्णो देवी में बर्फबारी, मनमोहक नजारा देख श्रद्धालुओं के खिले चेहरे
Jammu And Kashmir Mata Vaishno Devi: Snowfall in Jammu and Kashmir Mata Vaishno Devi, devotees' faces lit up seeing the beautiful view.
Jammu and Kashmir Mata Vaishno Devi: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित पवित्र श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के चलते त्रिकुटा पर्वत श्रृंखलाएं सफेद चादर में लिपट गईं और तीर्थयात्रा मार्ग बेहद आकर्षक शीतकालीन नज़ारे में बदल गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर की मनोरम भदेरवाह घाटी में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिसका स्थानीय लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ताराकोटे और बाणगंगा मार्गों से यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था, जिसे बाद में फिर से शुरू कर दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को बर्फ से ढके प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत अनुभव मिला। ताज़ा गिरी बर्फ से माता वैष्णो देवी भवन और भैरव मंदिर परिसर पूरी तरह ढक गया।
उधर, कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया, जिससे हजारों वाहन रास्ते में फंसे रह गए।



