Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों की 32वीं किस्त अटकी, मकर संक्रांति की मिठास हुई कम, जाने कब मिलेगी राशि
Ladli Behna Yojana: The 32nd installment of Ladli Behna Yojana is stuck in Madhya Pradesh, the sweetness of Makar Sankranti has diminished, find out when the amount will be received.
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश में लाडली बहनाओं को 32वीं किस्त आने का इंतजार है। सरकार अक्सर त्योहारों के पहले ही लाडली बहनों के खाते में राशि डाल देते थे लेकिन इस बार मकर संक्रांति पर्व होने के बावजूद भी महिलाओं के खाते में राशि नहीं आई है। यानी की लाडली बहनाओं की मकर संक्रांति की मिठास काम हो गई है। समय पर किस्त नहीं आने के कारण लाडली बहने चिंतित है। जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को नर्मदा पुरम में कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहनाओं को किस्त जारी करने वाले थे लेकिन यह कार्यक्रम रद्द हो गया है। यही कारण है कि 15 जनवरी को आने वाली किस्त कब तक नहीं आई है।
अब जानकारी यहां मिल रही है कि लाडली बहनाओं को 16 जनवरी को किस्त जारी हो सकती है। 16 जनवरी को माखन नगर में एक कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम से लाडली बहनों को 32वीं किस्त 1500 रुपये जारी खाते में डालेंगे।



