Betul Crime News : दो युवकों पर चाकू से किया हमला, आरोपियों को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Two youths attacked with a knife, accused arrested

Betul Crime News :  बैतूल कोतवाली थाना सदर क्षेत्र में दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के कारण विवाद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मनोज वाडिवा पिता जंगी वाडिवा, उम्र 27 वर्ष, निवासी जयप्रकाश वार्ड सदर, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रविवार रात्रि लगभग 07:45 बजे वह अपने पड़ोसी बबलू उर्फ शाहरुख खान के साथ सदर मटन मार्केट स्थित इमरान की चिकन दुकान पर गया था।
चिकन लेने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी इमरान एवं इरफान (दोनों सगे भाई) द्वारा बबलू उर्फ शाहरुख खान के साथ गाली-गलौज एवं विवाद किया गया। विरोध करने पर आरोपी इरफान द्वारा नाक पर घूंसा मारकर चोट पहुंचाई गई। इसके पश्चात आरोपी इमरान द्वारा दुकान से चिकन काटने का धारदार छुरा उठाकर पेट में वार किया गया, जिससे बबलू उर्फ शाहरुख खान को गंभीर चोट आई।
बीच-बचाव करने पर फरियादी मनोज वाडिवा के दाहिने हाथ की उंगली में भी चाकू लगने से चोट आई। घायल को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। गंभीर घायल को उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने  धारा 296(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी
शेख इमरान, पिता शेख जाविर, उम्र 34 वर्ष, निवासी – जाकिर हुसैन वार्ड, गर्ग कॉलोनी गंज, बैतूल, शेख इरफान, पिता शेख जाविर, उम्र 25,निवासी – जाकिर हुसैन वार्ड, गर्ग कॉलोनी गंज, बैतूल गिरफ्तार किया है। आरोपी शेख इमरान से एक लोहे का धारदार छुरा जप्त किया गया।
 विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल,
उनि राकेश सरयाम, सउनि अरुण यादव, सउनि राजेश मालवीय, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, प्र.आर. 143 दिनेश निमोदा, आर. 83 अनिल बेलवंशी, आर. 650 उज्जवल, आर. 430 चन्द्रपाल, आर. 474 राहुल, आरक्षक चालक अनिल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button