Betul Power Cut : बैतूल में बंद रहेगी बिजली सप्लाई, जाने आज से लेकर 10 जनवरी तक का कटौती प्लान

Betul Power Cut: Electricity supply will remain closed in Betul, know the power cut plan from today till January 10.

Betul Power Cut : बिजली कंपनी द्वारा 7 जनवरी से 13 जनवरी तक अलग-अलग तिथियों में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक  11 केव्ही लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को 11 केव्ही खंजनपुर फीडर के  मेंटेनेंस के चलते प्रातः 10 से  दोपहर 2 बजे तक खंजनपुर, अर्जुन नगर, टेलिफोन कॉलोनी, विकास नगर,  कालापाठा, दुर्गा वार्ड, कत्तलढाना, सुयोग कॉलोनी, सरस्वती स्कूल, डिपो रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। 
       इसी प्रकार 8 जनवरी को 11 केव्ही ग्रीन सिटी फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गू ढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सिटी, माचन नगर, हमलापुर चौक, फॉरेस्ट ट्रेंनिंग सेंटर, जज कॉलोनी, मांझी नगर, तिवारी पेट्रोल पंप के पास के क्षेत्र में  तथा 9 जनवरी को 11 केव्ही गंज के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक आबकारी, सिंधी कॉलोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांति शिवा टॉकीज, सेंट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, डॉ मूले, गुरुद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉ.लश्करे, बीएसएनल ऑफिस, पुलिस क्वार्टर हाउसिंग बोर्ड, गंज महाराष्ट्र बैंक में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी। 
  10 जनवरी को 11 केव्ही काला पाठा फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइंस, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड तथा 12 जनवरी दिन सोमवार को 11 केव्ही रामनगर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, रामनगर, पटवारी कॉलोनी, जयप्रकाश वार्ड, खखरा जामठी तथा  13 जनवरी को 11 केव्ही सोना घाटी फीडर के मेंटेनेंस के चलते प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोसमी फाटक, सोना घाटी, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन- 1 प्रबंधक ने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button