Betul Cyber Fraud : फर्जी वकील बनकर साइबर ठगों ने बुजुर्ग से की 1.45 लाख की ठगी, भरोसा करना पड़ा भारी

Betul Cyber ​​Fraud: Posing as a fake lawyer, cyber fraudsters defrauded an elderly man of Rs 1.45 lakh, his trust proved costly.

Betul Cyber Fraud :  पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी दिशा-निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं कि साइबर ठगी के शिकार फरियादियों/पीड़ितों द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायतों में 1,00,000/- से अधिक की ठगी होने पर ई-एफआईआर को मूल रूप में दर्ज किया जाए तथा साइबर सेल के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
फरियादी हरिहरराव पिता स्व. रामाजी बंजारे, उम्र 70 वर्ष, निवासी लिंक रोड, बिजली ऑफिस के पीछे, टिकारी बैतूल ने अपनी पुत्री कोकिल के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 02:30 बजे, उनके 
मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने स्वयं को जबलपुर से उनका वकील बताया। कॉल करने वाले की आवाज उनके परिचित वकील से मिलती-जुलती होने के कारण उन्होंने उस पर विश्वास कर लिया।
 आरोपी ने यह कहकर अलग-अलग खातों में राशि ट्रांसफर करवाई कि वह फरियादी के खाते में पैसे भेज रहा है, जबकि वास्तव में विभिन्न माध्यमों (फोन-पे, YONO SBI, क्यूआर कोड, बेनिफिशरी जोड़ने आदि) से फरियादी के खाते से कुल 1,45,000/- की राशि चार बार में निकलवा ली गई।
 बाद में जब फरियादी ने अपने वास्तविक वकील से संपर्क किया, तो यह स्पष्ट हुआ कि उनके वकील द्वारा न तो कोई कॉल किया गया था और न ही किसी प्रकार की राशि ट्रांसफर करने को कहा गया था। इस प्रकार अज्ञात साइबर ठग द्वारा वकील की आवाज का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की गई।
 प्रकरण में विवेचना जारी है तथा साइबर सेल के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button