Betul News : साइबर ठगी केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी अमित अग्रवाल की BMW कार जप्त

Betul News: Major action in cyber fraud case, accused Amit Agarwal's BMW car seized

Betul News : थाना कोतवाली बैतूल के अन्तर्गत बहुचर्चित संगठित साइबर ठगी एवं अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से संबंधित है, में थाना कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित अग्रवाल से संबंधित एक BMW लग्जरी कार* को जप्त किया है।
जप्त की गई BMW कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DD02G7238 है। पूछताछ में आरोपी अमित अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन आलोक चतुर्वेदी ने अपनी फर्म “Kifwat India Private Limited” के नाम पर उठाकर उसे उपलब्ध कराया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर आरोपी अमित अग्रवाल का दर्ज है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन का वास्तविक उपयोग, नियंत्रण एवं लाभ आरोपी द्वारा ही किया जा रहा था।
प्रथम दृष्टया यह आशंका प्रबल है कि उक्त BMW कार साइबर ठगी एवं अवैध ऑनलाइन बेटिंग से अर्जित धन (Proceeds of Crime) से खरीदी गई है। इसी आधार पर  31 दिसंबर को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन को विधिवत जप्त किया गया है।
फिलहाल वाहन से संबंधित दस्तावेजों, फाइनेंशियल लेन-देन, फर्म की भूमिका एवं अन्य सहयोगी व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। मनी-ट्रेल एवं डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button