Betul News : जनहित के तीन मुद्दे भाजपा के लिए बन गए गले की फांस, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा ने की जबदस्त घेराबंदी

Betul News: Three public interest issues became a thorn in the BJP's side, Congress District President Nilay Daga laid a strong siege.

Betul News : बैतूल में जब से निलय डागा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान मिली है। तब से भाजपा की खूब घेराबंदी हो रही है। निलय डागा भाजपा पर चुन- चुन कर वार कर रहे है। जिले के तीन मुद्दे ऐसे है जिन्होंने ने भाजपा को अंदर से  हिला दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डागा ने मेडिकल कालेज को पीपीपी मोड़ पर संचालन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। मेडीकल कालेज के निजीकरण से जनता भी नाराज है। कांग्रेस ने इसे जबरदस्त तरीके से उठाया है। जनता भी इसे सही मान रही है। जनता का भी कहना है कि मेडिकल कालेज सरकारी होना चाहिए ना कि पीपीपी मोड़ पर। जब मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ तो जनता बहुत खुश थी। अब पीपीपी मोड सामने आने पर जनता में भी नाराज हैं।

  दूसरा मुद्दा बैतूल भोपाल सड़क मार्ग का है। अभी तक यह मार्ग पूरा नहीं हो सका आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग बीजेपी के लिए भी सिर दर्द बना हुआ है। अब कांग्रेस भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। तीसरा मुद्दा जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का है। जिला अस्पताल में लापरवाही के कारण कई मरीजों की मौत होने के कई मामले सामने आए हैं। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण जनता भी बेहद नाराज है। अब इस मुद्दे को कांग्रेस ने भी लपक लिया है। यह तीन मुद्दे जो जनहित के है जनता भी इसे सही ठहरा रही है। सत्ताधारी पार्टी भले ही इन मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है लेकिन कांग्रेस इन मुद्दों को गंभीरता से उठा रही है और जनता भी इसे सही मान रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button