MP News : लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किये यह आदेश

MP News: Madhya Pradesh Public Education Directorate issued this order to all District Education Officers.

Oplus_131072

MP News : लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश में स्कूलों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहन कर आने को लेकर बड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें छात्रों और उनके परिजनों ने भी राहत के साथ ली है। विद्यार्थी ठंड के दिनों में स्कूलों में अलग-अलग रंग और डिजाइन के गर्म कपड़े पहनकर आ सकते हैं। लोक शिक्षण संचनालय भोपाल में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए आदेश में बताया कि कतिपय प्रकरणों में यह देखने में आया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित यूनीफार्म अथवा सर्दी के मौसम में अलग-अलग रंग अथवा डिजाईन के स्वेटर / गरम कपड़े पहनने के कारण विद्यार्थियों को कक्षा में आने से वंचित कर दिया जाता है।

यदि विद्यार्थी सर्दी के मौसम में किसी दिन गणवेश से अलग रंग / डिजाईन के कपड़े/स्वेटर पहनकर विद्यालय में आते हैं तो उन्हें कक्षा में उपस्थित होने से न रोका जाए।
यह भी देखने में आया है कि सर्दी के मौसम में विद्यार्थियों को उनके जूते चप्पल कक्षा के बाहर उतारने हेतु बाध्य किया जाता है, जिससे विद्यार्थी का स्वास्थ खराब होने की संभावना होती है। अतः विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर जूते चप्पल उतारने हेतु बाध्य न किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button