Betul Mandi Bhav 20 November 2025 : आज 20 नवंबर 2025 के बैतूल, भैंसदेही मंडी भाव, 19 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 20 November 2025: Today, 20 November 2025, Betul, Bhainsdehi Mandi Bhav, arrival of produce was 19 thousand sacks
Betul Mandi Bhav 20 November 2025 : गुरुवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 20 नवम्बर 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 19 हजार 400 बोरे रही। 2177 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 1387 बोरे मक्का की आवक 15832 बोरे रही है।l
कृषि उपज मंडी में गेंहू, और मक्का सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।

मूंग और उड़द की आवक आने लगी
गुरुवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई है । मूंग के दाम 3000 से लेकर 5901 रुपये तक है। उड़द के दाम 5500 प्रति किवंटल के पार थे।

