आज 14 नवंबर 2025 का राशिफ़ल : मेष राशि वाले रहे सावधान, गुस्से और जिद से बिगड़ेंगे काम

Horoscope for today, November 14, 2025: Aries people should be careful, anger and stubbornness will spoil things.

आज 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार का राशिफ़ल:

मेष (Aries)

आज चंद्रमा आपकी राशि से पाँचवें भाव में है। गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। मेहनत का अपेक्षित फल न मिलने से निराशा हो सकती है। सेहत कमजोर रहेगी। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है। बच्चों की चिंता रहेगी। बिना सोचे कदम न उठाएँ, नुकसान हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय: धन का दान करें, गाय को रोटी खिलाएँ। 

वृषभ (Taurus)

चंद्रमा चौथे भाव में है। कई कामों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि रखेंगे। सरकारी कामकाज में प्रगति होगी। संतान पर खर्च होगा। कलाकार व खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संपत्ति से जुड़े निर्णय आज टालें। नौकरी में अतिरिक्त काम मिल सकता है।
उपाय:  खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें।

मिथुन (Gemini)

चंद्रमा तीसरे भाव में है। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए उत्तम दिन। सरकारी लाभ संभव है। पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा। छोटी यात्रा बन सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, निवेश में जल्दबाज़ी न करें।
उपाय: भगवान सूर्य जल अर्पित करें

कर्क (Cancer)

चंद्रमा दूसरे भाव में है। नकारात्मक सोच से दूरी रखें। मानसिक व शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है। आंखों में पीड़ा संभव। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम न मिलें। खर्च अधिक होगा।
उपाय: किसी निर्धन को धन का दान करें

सिंह (Leo)

चंद्रमा प्रथम भाव में है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधूरे काम पूरा करने की इच्छा रहेगी। जल्दबाज़ी न करें, नुकसान संभव है। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सम्मान बढ़ेगा। दोपहर बाद क्रोध बढ़ सकता है। सेहत और व्यवहार का ध्यान रखें।
उपाय:  खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें।

कन्या (Virgo)

चंद्रमा बारहवें भाव में है। तनाव और चिंता बढ़ेगी। किसी से अहंकार में टकराव न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी। अचानक खर्च होगा। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखें।
उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करें।

तुला (Libra)

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। दिन लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि संभव। मित्रों से लाभ और थोड़ा खर्च भी। परिवार से मुलाकात सुखद होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समय। सेहत ठीक रहेगी, तनाव कम होगा।
उपाय: आज केले का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा दसवें भाव में है। व्यापार और नौकरी दोनों में अनुकूलता। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सभी कार्य सफलता से पूरे होंगे। पदोन्नति की संभावना। संतान से संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश की योजना बन सकती है।
उपाय: भगवान सूर्य को अर्ध दे।

धनु (Sagittarius)

चंद्रमा नवें भाव में है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आलस्य बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएँ। अधिकारियों से विवाद संभव — मौन रहें। शाम परिवार संग अच्छा समय गुजरेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: धन का दान करें। 

मकर (Capricorn)

चंद्रमा आठवें भाव में है। बाहर जाने पर खर्च बढ़ेगा। खान-पान संभालें। क्रोध से बचें। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। पार्टनर से मतभेद न हो। सरकारी कार्यों में योग्यता काम आएगी।
उपाय: भगवान को पीले फूल अर्पित करें।

कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा सातवें भाव में है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। छोटी यात्रा संभव। अच्छे भोजन और नए वस्त्रों का लाभ मिलेगा। पार्टनर से सहयोग। परिवार में सुख रहेगा। काम समय पर करें। सेहत ठीक। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।
उपाय: धन का दान करें।

मीन (Pisces)

चंद्रमा छठे भाव में है। दिन शुभ। मनोबल मजबूत रहेगा। काम जल्दी पूरे करेंगे। परिवार में शांति रहेगी। विरोधियों पर विजय। वाणी में संयम रखें। नौकरी में सहयोग मिलेगा। महिलाएँ बातचीत में व्यस्त रहेंगी।
उपाय:  गाय को रोटी खिलाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button